Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री वर्मा द्वारा प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ

भोपाल। लोक निर्माण एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री वर्मा ने नागरिकों का आव्हान किया है कि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर पर्यावरण की रक्षा के लिये संकल्पित हों।

मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जन-जागरूकता से ही भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण की सौगात मिलेगी। वृक्षों की कटाई रोकने और पौधा-रोपण करने के लिये सभी की प्रतिबद्धता से ही पर्यावरण बेहतर होगा। श्री वर्मा ने इस मौके पर प्रदेश और देश की तरक्की तथा नागरिकों की खुशहाली की कामना की है।