Type Here to Get Search Results !

माँ कर्मा देवी डे-केयर सेन्टर अब दो पारियों में कर रहा सेवा

भोपाल। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री आरिफ अकील के निर्देश पर माँ कर्मा देवी डे-केयर सेन्टर, करोंद का उन्नयन कर वहाँ सुविधाएँ शुरू की गई हैं। गैस पीड़ित रोगियों के उपचार के लिये बाह्य रोगी विभाग दो पारियों में संचालित किया जा रहा है। रोजाना सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 2 से रात 8 बजे तक यह सेन्टर काम कर रहा है। पहले यहाँ केवल सुबह 9 से शाम 4 बजे तक सेवाएं दी जाती थीं।

डे-केयर के लिये 5 बेड की व्यवस्था की गई है, सेन्टर में पैथोलॉजी एवं एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा वाह्य रोगी विभाग में सप्ताह के अलग-अलग दिन उपलब्ध कराई जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.