Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कृषि कर्मण पुरस्कार मिलने पर दी किसानों, कृषि अमले को बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने गेहूँ और दालों के उत्पादन में मध्यप्रदेश को उत्कृष्टता के लिए कृषि कर्मण अवार्ड मिलने पर किसानों और विशेष रूप से प्रगतिशील किसानों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसान अपनी मेहनत से प्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कार दिला रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को हर कदम पर सहयोग देने को तत्पर है। संकट के समय में भी मदद के लिए हमेशा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि किसानों पर दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर सरकार ने किसानों की मेहनत का सम्मान किया है।

मुख्यमंत्री कहा कि कृषि कर्मण पुरस्कार के असली हकदार मध्यप्रदेश के मेहनती किसान हैं। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग सहित सहयोगी विभागों के मैदानी अमले को भी बधाई दी है, जिसने हर पल किसानों को सहयोग दिया है।