Type Here to Get Search Results !

मंत्री डॉ. साधौ सागर मेडिकल कॉलेज की स्वशासी समिति की बैठक में शामिल होंगी

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा, आयुष और संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ मंगलवार 14 जनवरी को सागर में चिकित्सा महाविद्यालय की स्वशासी समिति की सामान्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। डॉ. साधौ चिकित्सा महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण भी करेंगी और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। महाविद्यालय में वर्ष 2018 एवं 2019 के अनुसूचित जाति-जनजाति के एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों को लेपटॉप भी वितरित किये जाएंगे।