भोपाल। नर्मदा घाटी विकास एवं पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल 11 जनवरी को धार जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री बघेल कुक्षी तहसील के ग्राम बड़वान्या में अजजा बस्ती विकास योजना में स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। जनपद पंचायत डही में आधार केन्द्र का शुभारंभ करने के बाद वे ग्राम बोड़गांव, कवड़ा, गांगपुर और घाणा में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंत्री श्री बघेल 12 जनवरी को कुक्षी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 13 जनवरी को ग्राम कुण्डारा, बिरलाई, आसपुर, थुवाटी और उण्डली में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम में भाग लेकर शाम को कुक्षी लौटेंगे।