Type Here to Get Search Results !

सैनिक कल्याण संचालनालय में हुआ ध्वजारोहण

भोपाल। संचालक, सैनिक कल्याण द्वारा 71वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में संचालनालय परिसर में झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक, प्रशासनिक-सह-लेखा अधिकारी एवं उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ गरिमामय वातावरण में झंडा वंदन समारोह में भाग लिया तथा राष्ट्रगान गाया। संचालक ने सभी को 71वें गणतंत्र की बधाईयाँ दी और भारत माता एवं भारतीय सेना का जय घोष किया।