Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री पांसे द्वारा मैकेनिकल कार्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण


भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे ने बागमुगलिया में मैकनिकल कार्यालय के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा आगामी गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए अभी से तैयारी शुरू करें। श्री पांसे ने कार्यालय भवन के सभी कक्षों का निरीक्षण किया।

प्रमुख सचिव श्री संजय कमार शुक्ला ने बताया कि इस भवन का निर्माण 360 वर्गमीटर क्षेत्र में 99.65 लाख रुपये लागत से केवल 10 महीने में पूरा किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता श्री सी.एस. संकुले और अन्य विभगीय अधिकारी मौजूद थे।