भोपाल। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा के अग्रज श्री रमाकांत शर्मा के निधन पर संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, वाणिज्यिक कर मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर, ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह, नगरीय विकास और आवास मंत्री श्री जयवर्धन सिंह, खनिज साधन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री हर्ष यादव और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने शोक व्यक्त किया है।
मंत्रिगण ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल शर्मा परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की विनती ईश्वर से की है।