Type Here to Get Search Results !

कंगना ने सलमान से लिया पंगा, बिग बॉस के शो में दिया चिल्लाकर डायलॉग बोलने का चैलेंज


मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस 13 के सेट पर कंगना रनोट अपनी आगमी फिल्म 'पंगा' को प्रमोट करने पहुंचीं। फिल्म में कंगना एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभा रही हैं। एपिसोड के प्रोमो वीडियो में सलमान और कंगना एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। जहां कंगना ने सलमान को चिल्लाकर अपनी फिल्मों के डायलॉग बोलने का पंगा दिया है। 

कंगना ने हाउस मेट्स को दिए पंगे : कंगना के साथ शो में उनके कोस्टार भी पहुंचे थे। घर के भीतर भी कंगना ने शो के प्रतिभागियों शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के डायलॉग पर एक्टिंग भी की। कंगना की फिल्म 'पंगा' 24 जनवरी को रिलीज हो रही है।