Type Here to Get Search Results !

यौन उत्पीड़न की शिकायत पर उप पंजीयक निलंबित

भोपाल। राज्य शासन ने इंदौर के उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं राजेश खत्री को यौन उत्पीड़न की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय सहकारिता आयुक्त भोपाल रहेगा। निलम्बन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

राजेश खत्री के विरूद्ध सहायक आयुक्त, सहकारिता सुश्री दीपाली खण्डेलवाल द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत की गई थी। प्रथम दृष्टया शिकायत सही प्रतीत होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।