Type Here to Get Search Results !

भाजपा का आरोप- आप और कांग्रेस प्रदर्शन में हुई हिंसा के लिए माफी मांगें, उनके नेताओं ने भड़काऊ बयान दिए


नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के लिए भाजपा ने कांग्रेस और आप को जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आप और कांग्रेस के नेताओं ने प्रदर्शनों के दौरान गलत सूचनाएं और भड़काऊ बयान दिए। ये पार्टियां हिंसा भड़काने के लिए माफी मांगें।
जनता कांग्रेस और आप की चाल समझती है- जावड़ेकर
जावड़ेकर ने कहा- 15, 16 और 20 दिसंबर को दिल्ली के जामिया, सीलमपुर और जामा मस्जिद इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इसके दोषियों को माफ नहीं किया जा सकता। जामिया में कांग्रेस के आसिब खान और आप के अमानतुल्लाह खान ने दंगा भड़काने वाले बयान दिए थे। नागरिकता कानून को लेकर इन लोगों ने गलत सूचनाएं फैलाईं। देश की जनता समझदार है। वह कांग्रेस और आप की चाल को समझती है। हम सच्चाई सामने लाएंगे।
"हमारा एजेंडा दिल्ली का संपूर्ण विकास"
जावड़ेकर ने कहा, "हमारा एजेंडा दिल्ली का संपूर्ण विकास करना है। आप ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम की कोशिशों का भी गला घोंट दिया। नगर निगम को 900 करोड़ रुपए नहीं दिए गए। आज दिल्ली के लोग हैरान हैं। आप सरकार साढ़े चार साल तक सोती रही और चुनाव सामने देख बचे हुए छह महीनों में योजनाओं की झड़ी लगा दी।
‘आप के झूठ की सीमा नहीं’
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं पर्यावरण मंत्री हूं। हमने प्रदूषण नियंत्रण पर काफी काम किया है। लेकिन, आम आदमी पार्टी के झूठ की कोई सीमा नहीं है। अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर उसका कहना है कि केंद्र ने इसे नियमित नहीं किया। हमने इस पर कानून भी बनाया, फिर भी उन्होंने लोगों में झूठ फैलाया।’’
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.