Type Here to Get Search Results !

गंभीर, मदन लाल और सुलक्षणा नाईक क्रिकेट एडवाईजरी कमेटी में शामिल होंगे, मुख्य चयनकर्ता का चुनाव करेंगे


नई दिल्ली। मदन लाल और गौतम गंभीर बीसीसीआई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के नए सदस्य होंगे। तीसरी नियुक्ति पूर्व महिला क्रिकेटर सुलक्षणा नाईक के रूप में हो सकती है। सीएसी चार साल तक विभिन्न चयन समितियों का चयन करेगी। मदन लाल 1983 जबकि गंभीर 2011 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे। नाईक के पास भी दो टेस्ट और 46 वनडे का अनुभव है।

मुख्य चयन समिति में दो बदलाव होने हैं। निवर्तमान अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। सीएसी इनके स्थान पर नए सदस्यों का चुनाव करेगी। वर्तमान चयन समिति के अन्य सदस्य सरनदीप सिंह, देवांग गांधी और जतिन परांजपे के कार्यकाल में एक-एक साल बाकी है। साथ ही जूनियर चयन पैनल में भी बदलाव होंगे।
बोर्ड के पदाधिकारी ने दी जानकारी
बीसीसीआई के पदाधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया, ‘मदन लाल और गौतम गंभीर सीएसी के सदस्य होंगे।’ मदनलाल 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के ऑलराउंडर थे। गंभीर ने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 97 रन की पारी खेली थी।