Type Here to Get Search Results !

ऊर्जा मंत्री द्वारा 10 करोड़ रुपये लागत की 2 सड़कों का भूमि-पूजन


भोपाल। ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 10 करोड़ 83 लाख रुपये लागत से बनाई जाने वाले 2 सड़क मार्गों का भूमि-पूजन किया।

इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाएगी। कोई भी गांव सड़क-विहीन नहीं रहेगा। खिलचीपुर क्षेत्र के सभी ग्रामों को सड़कों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने पीपलदी से भोजपुर मार्ग तथा गोरियाखेड़ी से सेमरीकला सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। इस सड़क के बन जाने से ग्रामीण जन की पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद राजगढ़ जिले में कराये गये विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.