Type Here to Get Search Results !

अशोकनगर में हिंदू-मुस्लिम मिलकर कुरान के पन्ने सहेजते नजर आए, शास्त्री पार्क में दोनों समुदायों ने मिलकर 'एकता रैली' निकाली


नई दिल्ली। दिल्ली में कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जो हिंसा के बीच इंसानियत की मौजूदगी की गवाही देते हैं। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए इन वीडियो में हिन्दू और मुस्लिम कहीं एक-दूसरे की मदद करते दिखाई दिए, तो कहीं साथ रैली निकालते नजर आए। एक वीडियो में मुस्लिम बहुल इलाके में लोग हिंदू महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन दे रहे हैं। वहीं, अशोकनगर में हिंदू-मुस्लिम मिलकर कुरान-ए-पाक के फाड़े गए पन्ने सहेजते दिखाई दिए।

दिल्ली में पिछले चार दिनों में हुए प्रदर्शनों के दौरान बाबरपुर और गोकुलपुरी समेत पांच इलाकों में गोलियां चलीं। प्रभावित इलाकों में  बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। वहीं, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सीलमपुर से सटे मौजपुर में हालात का जायजा लेने पहुंचे। जब उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा से जल रही थी, उसी दौरान उन्हीं इलाकों से कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं, जो कौमी एकता की मिसाल पेश करती हैं।
Tags