Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री पांसे का दौरा कार्यक्रम

भोपाल। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे 7-8 फरवरी को बैतूल जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री पांसे 6 फरवरी को मुलताई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मंत्री श्री पांसे 7 फरवरी को मुलताई में विश्वकर्मा समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे बैतूल में जनसम्पर्क कार्यालय के नये भवन के लोकार्पण कार्यक्रम, विश्वकर्मा समाज तथा ब्राम्हण समाज के कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री पांसे इसी दिन रात तक भोपाल आयेंगे।