Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दी संत रविदास जयंती की बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने संत शिरोमणि रविदास जयंती पर श्रद्धालु नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री कमल नाथ ने कहा कि संत रविदास समाज सुधारक संत थे। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया और कहा कि व्यक्ति सिर्फ जन्म से ही श्रेष्ठ नहीं होता, बल्कि अच्छे कार्यों से श्रेष्ठ होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए संत रविदास के आदर्शों को अपनाना होगा।