Type Here to Get Search Results !

सोनाक्षी सिन्हा कर रहीं वेबसीरीज 'फॉलेन' से डिजीटल डेब्यू, रीमा कागती के निर्देशन में अगले महीने से शुरू होगी शूटिंग


मुंबई। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा क्राइम थ्रिलर वेबसीरीज से डिजीटल डेब्यू करने जा रही हैं। सोनाक्षी की यह वेबसीरीज अमेजन प्राइम की ओरिजनल सीरीज 'फॉलेन' है। रीमा कागती के निर्देशन वाली इस वेबसीरीज में गुलशन देवैया, सोहम शाह, विजय शर्मा और मेजल व्यास भी नजर आएंगी। इस सीरीज का प्रोडक्शन एक्सेल मूवीज और टाइगर बेबी फिल्म्स एक साथ मिलकर करेंगे।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटो : सोनाक्षी ने इस सीरीज में काम करने जा रही पूरी टीम के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- "नई शुरुआत, अमेजन के साथ हमारी नई सीरीज, इस अद्भुत प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं।

ये हैं सोना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स : बात अगर सोनाक्षी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वे इस साल फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। भुज का निर्देशन अभिषेक दुधइया कर रहे हैं। अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त, शरद केलकर, एमी विर्क, प्रनिता सुभाष और नोरा फतेही भी हैं।