Type Here to Get Search Results !

गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री यादव

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव अपने प्रभार के विदिशा जिले के ग्राम बिलोरी में बुधवार को गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

मंत्री श्री यादव ने नव-विवाहित जोड़ों को उपहार एवं आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विधायक श्री शशांक भार्गव, जिला योजना समिति के सदस्य श्री निशंक जैन, डॉ. मेहताब सिंह, अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।