नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को वोट डाले गए। सीएए के विरोध में प्रदर्शन का अखाड़ा बने शाहीन बाग समेत राजधानी के कई इलाकों में दिनभर पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी कतारे देखी गईं। अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है और उसका सीधा मुकाबला भाजपा के साथ है। ऐसे में क्या अरविंद केजरीवाल जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या भाजपा की सत्ता में वापसी होगी। कुछ देर में एग्जिट पोल के अनुमान जारी होंगे, जबकि चुनाव के आधिकारिक और अंतिम नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।
