Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार श्री चौबे के निधन पर शोक

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दिव्य एक्सप्रेस के संपादक श्री अभय शंकर चौबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चौबे ने छिंदवाड़ा जिले में पत्रकारिता के मूल्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों एवं मित्रों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।