Type Here to Get Search Results !

एम.व्ही.एम. कालेज में पूर्व छात्र सम्मेलन 16 मार्च को

भोपाल। शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय, भोपाल में 16 मार्च को वर्ष 2019 के बी.एस.सी. 5th सेम तथा एम.एस.सी. 4th सेम के उत्तीर्ण छात्रों के लिये सुबह 10.30 बजे से पूर्व छात्र सम्मेलन होगा। कालेज प्रशासन ने वर्ष 2019 के सभी छात्र-छात्राओं से सम्मेलन में आवश्यक रूप से भाग लेने को कहा है।

सम्मेलन में छात्र-छात्राओं के लिये स्वरोजगार का विकास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में सहभागिता पूर्णत: निशुल्क है। अत: सभी छात्र-छात्राएं सम्मेलन में समय पर उपस्थित हों और स्टूडेंट ट्रैकिंग का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.