Type Here to Get Search Results !

भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल कोविद-19 उपचार संस्थान चिन्हाकित

भोपाल। राज्य शासन ने प्रदेश में नोवल कोराना वायरस को संक्रामक रोग घोषित किया है। इसकी रोकथाम में सहयोग के लिये भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को जनहित में राज्य-स्तरीय कोविद-19 उपचार संस्थान चिन्हाकित किया गया है। इस हॉस्पिटल में केवल कोविद-19 के मरीजों का ही उपचार किया जायेगा। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल ने आज यह आदेश जारी किया।