Type Here to Get Search Results !

चीन और इटली में 6 करोड़ से ज्यादा लोग घरों में बंद, अमेरिका के 3 राज्यों में इमरजेंसी


बीजिंग। चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस सोमवार तक 109 देशों तक फैल चुका है। चीन के बाद इटली में लॉकडाउन की स्थिति बन गई है। मिलान और लोम्बार्डी में लोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी है। यहांं एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग अलग-थलग पड़ गए हैं। उधर, चीन में ऐसे लोगों का आंकड़ा 4 करोड़ 60 लाख से ज्यादा है। इस तरह,  दुनियाभर में करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोग आइसोलेट हो गए हैं।

अमेरिका में कोरोनावायरस के 545 नए मामले सामने आए, जबकि अब तक यहां 22 लोगों की मौत हो गई है। रविवार को ओरेगॉन स्टेट में इमरजेंसी लगा दी गई। कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क स्टेट में पहले से ही इमरजेंसी लगी हुई है। दोनों राज्यों के करीब 6 करोड़ लोग संकट में हैं। हालांकि, यहां अभी तक लॉकडाउन की स्थिति नहीं है। ईरान में भी ऐसे ही हालात हैं। दुनियाभर में कोरोनावायरस के अब तक 1 लाख 10 हजार 92 मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 20 देशों में 3831 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। 

चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 366 लोगों की जान गई है। यहां रविवार को 133 लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में संक्रमण का 1200 नए मामलों की पुष्टि हुई। इटली की सरकार के मुताबिक, रोम के पर्यटन पर कोरोनावायरस का खासा असर पड़ा है। मार्च के लिए यहां की होटल और ट्रैवल एजेंसी की 90% बुकिंग रद्द कर दी गई है। ऐसा ही हाल सिसिली का है। यहां भी 80% तक बुकिंग केंसिल हो गई हैं।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस पिछले 15 दिनों में तेजी से फैला है। यहां सोमवार तक 93 मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
चीन
चीन में कोरोनावायरस से अब तक 3119 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक संक्रमण के 80735 मामले सामने आए हैं। 
जापान 
जापान में कोरोनावायस के 1198 मामले सामने आए हैं। यहां 14 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार का कहना है कि अगर हालात बिगड़े तो देश में इमरजेंसी लगाई जा सकती है। 
हॉन्ग कॉन्ग 
हॉन्ग कॉन्ग में रविवार को कोरोनावायरस से तीसरी मौत दर्ज की गई। यहां अब तक 115 मामले सामने आ चुके हैं। 
थाईलैंड 
थाईलैंड में कोरोनावायरस के अब तक 50 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर पर्यटन पर पड़ा है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.