नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि राज्य सरकार ने निर्माणकार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मजदूरों को 5 हजार रु. देने का फैसला किया है। सरकार जल्द ही शेल्टरों की संख्या को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।
उन्होंने कहा- कुछ लोग पायलटों और एयरहोस्टेस को अपनी कॉलोनियों में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। यह सही नहीं है। इन लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरे लोगों की मदद की है। बावजूद इसके हम ऐसे व्यवहार कर रहे हैं। हमें यह सोच को बदलना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा- हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि डॉक्टरों, नर्सों और दूसरे सहयोगियों के लिए हमें ताली बजाना है क्योंकि मुश्किल वक्त में उन्होंने हमारी मदद की। मगर मुझे ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि मकानमालिक ने एक नर्स को जबरजस्ती अपने घर से निकाल दिया क्योंकि उसने कोरोना के मरीज का इलाज किया था। यह गलत बात है।
