Type Here to Get Search Results !

भाप्रसे अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री अजय सिंह गंगवार, कलेक्टर नीमच को कमिश्नर, सागर संभाग पदस्थ किया गया है। श्री गंगवार द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर सागर कलेक्टर सुश्री प्रीति मैथिल सागर कमिश्नर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

श्री जितेन्द्र सिंह राजे कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) तथा उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं सहायक सलाहकार, राज्य योजना आयोग (अतिरिक्त प्रभार) को कलेक्टर नीमच, श्री एस. विश्वनाथन कलेक्टर हरदा को कलेक्टर गुना, श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह कलेक्टर विदिशा को कलेक्टर ग्वालियर और श्री अनुराग चौधरी कलेक्टर ग्वालियर को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में, श्री भास्कर लक्षकार कलेक्टर गुना को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, डॉ. पंकज जैन संचालक, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम को कलेक्टर विदिशा और श्री अनुराग वर्मा उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास को कलेक्टर हरदा पदस्थ किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.