Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री हर्ष यादव ने नागरिकों को दी होली पर्व की बधाई

भोपाल। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री हर्ष यादव ने नागरिकों को होली के त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री यादव ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में होली जैसे त्यौहारों का विशेष महत्व है।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि बदलते परिवेश में होली पर्व के शालीन पक्ष को महत्व मिला है। इससे सामाजिक संबंधों में मजबूती परिलक्षित होने लगी है। उन्होंने कहा कि यह एक सुखद सामाजिक परिवर्तन है। मंत्री श्री यादव ने नागरिकों का आह्वान किया कि होली पर्व पर्यावरण हितैषी उपायों से ही मनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.