Type Here to Get Search Results !

नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक मुख्यमंत्री रहेंगे श्री कमल नाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ तथा उनकी मंत्रि-परिषद का त्यागपत्र 20 मार्च 2020 से स्वीकार किया है। साथ ही नये मुख्यमंत्री द्वारा शपथ ग्रहण किये जाने तक उन्हें अपने सहयोगियों सहित अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है।