Type Here to Get Search Results !

प्रियंका-निक को हुई फैंस की फिक्र, वीडियो मैसेज के जरिए भेजीं पॉजिटिव इब्सवा


मुंबई। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री बंद होने के बाद निक के साथ केलिफोर्निया रवाना हो चुकी हैं। होम क्वारेंटाइ होकर प्रियंका लगातार फैंस के लिए कुछ जरुरी मैसेज शेयर कर रही हैं। हाल ही में निक प्रियंका ने अपने फैंस की फिक्र करते हुए एक वीडियो मैसेज शेयर किया है।

 शनिवार के दिन निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उनके साथ प्रिंयका चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। निक ने वीडियो के जरिए फैंस को पॉजिटिव वाइब्स दे रहे हैं। निक कह रहे हैं, 'हैलो दोस्तों, मैं जानता हूं कि ये हम सबके लिए बुरा समय है, आशा करता हूं आप लोग ठीक होगे। आपको पॉजिटिव वाइब्स भेज रहा हूं'। 

इस वीडियो में प्रियंका ने कहा, 'आप लोग एक दूसरे की केयर करें। मुझे आशा है कि बाहर सब ठीक होंगे। अपना ख्याल रखें। मेरा ढ़ेर सारा प्यार'। इस वीडियो को प्रियंका ने भी अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में शेयर किया है।

प्रियंका और निक ने इस साल होली का त्यौहार एक साथ इंडिया में ही मनाया थां। दोनों ईशा अंबानी की प्री होली पार्टी में भी शामिल हुई थे। जिसके कुछ दिनों बाद दोनों केलिफोर्निया रवाना हो चुके हैं।

घर पहुंचकर निक और प्रियंका पूरी तरह से क्वारेंटाइन हो चुके हैं। घर में समय बिताते हुए प्रियंका ने अपनी कुछ होम स्टे स्टोरीज भी शेयर की हैं। काम बंद होने पर दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।