नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च यानी महिला दिवस के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स उन महिलाओं को सौंपने का फैसला लिया है, जो दूसरों के लिए प्रेरणा है। इस फैसले के बाद ही मोदी ने लोगों से अपील की कि वे #SheInspiresUs पर ऐसी महिलाओं के किस्से साझा करें, जो दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। सोशल मीडिया पर #SheInspiresUs ट्रेंड में है। यूजर्स शाहीन बाग की महिलाओं, निर्भया की मां और रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला के किस्से साझा किए।
मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के ऐलान के बाद ट्विटर पर कई सारे हैश टैग ट्रेंड करने लगे थे। इसमें लोग उनसे सोशल मीडिया अकाउंट्स नहीं छोड़ने की अपील कर रहे थे। वहीं, मंगलवार को उनके दूसरे ट्वीट के बाद #SheInspiresUs ट्रेंड करने लगा।
