Type Here to Get Search Results !

चंडीगढ़ और भीलवाड़ा में 13 मरीजों ने कोरोना को हराया; घर जाने से पहले डॉक्टरों को शुक्रिया कहा, सैल्यूट भी किया


चंडीगढ़/मोहाली। देश में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हजार के पार हो चुकी है। शनिवार को मौतों का आंकड़ा भी 100 के करीब पहुंच गया। महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच क्वारैंटाइन सेंटर और आइसोलेशन वार्ड में इलाज के बाद कुछ मरीजों के ठीक होने की खबरें भी आ रही हैं। चंडीगढ़ में 4 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे हैं। वहीं, राजस्थान के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके भीलवाड़ा में भी 9 मरीज ठीक हुए। घर लौट रहे मरीज डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उन्हें सैल्यूट कर रहे हैं।