Type Here to Get Search Results !

अब तक 21473 केस: महाराष्ट्र में 92 साल की लकवाग्रस्त महिला ने 14 दिन में कोरोना को मात दी, देश में अब तक 20% संक्रमित ठीक हुए


नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21473 हो गई। गुरुवार को राजस्थान में 47, पश्चिम बंगाल में 33, झारखंड में 3 और असम में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले बुधवार को 1290 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच, पुणे में 92 साल की महिला ने 14 दिन में कोरोना को मात दी है। उन्हें कुछ दिन पहले की पैरालिसिस का अटैक आया था। देश में 4370 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। यह कुल संक्रमितों का 20.44% है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण से जुड़े अहम अपडेट्स
  • इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 23 अप्रैल सुबह 9 बजे तक देश में 5 लाख 542 कोरोना सैम्पल लिए गए। इनमें से 4 लाख 85 हजार 172 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 21797 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार देर रात महामारी अधिनियम, 1897 में किए गए संशोधन के अध्यादेश पर दस्तखत कर दिए इसमें कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को कड़ी सजा देने का प्रावधान किया गया है।
  • झारखंड के पलामू में 28 साल के एक कोरोना संदिग्ध ने क्वारैंटाइन सेंटर में आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसके स्वाब का सैम्पल ले लिया गया था, जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
  • प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने कहा है कि टेलीकॉम डिपार्टमेंट की ओर से लॉकडाउन के दौरान 3 मई तक फ्री इंटरनेट देने की सोशल मीडिया पर चल रही खबर झूठी है। इस खबर में दी गई लिंक mysafecovid19.com फर्जी है, इस पर क्लिक न करें। 
  • 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राम पंचायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। कोरोना संकट के बीच हो रहे इस कार्यक्रम में वे ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ भी करेंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.