Type Here to Get Search Results !

28 हजार किसानों के खातों में 258 करोड़ रूपये पहुंचे


भोपाल। मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संकट के मौजूदा दौर में रबी उपार्जन का कार्य द्रुत गति से चल रहा है तथा साथ ही किसानों के खातों में राशि यथाशीघ्र पहुंच रही है। अभी तक प्रदेश के 41 हजार किसानों के खातों में 258 करोड की राशि पहुंच चुकी है। आज तक कुल 01 लाख 87 हजार किसानों के भुगतान के लिए 1360 करोड़ रूपये बैंकों को भिजवा दिए गए हैं। हम चना एवं मसूर एवं सरसों की समर्थन मूल्‍य पर खरीदी प्रारंभ कर रहे हैं। उन्‍होंने खरीदी कार्य लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए पूरी फिजिकल डिस्‍टेंसिंग एवं सुरक्षात्‍मक उपायों के साथ किए जााने के निर्देश दिए।

 मुख्‍यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से प्रदेश में रबी उपार्जन कार्य की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्‍य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस,  डी.जी.पी. श्री विवेक जौहरी, संचालक जनसंपर्क श्री ओ. पी. श्रीवास्‍तव आदि उपस्थित थे।
अभी तक 22 लाख एमटी गेहूं खरीदी
प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्‍ला ने बताया कि प्रदेश में अभी तक 4 लाख 65 हजार किसानों से 22 लाख एमटी गेहूं की समर्थन मूल्‍य पर खरीदी की जा चुकी है। हौशंगाबाद आदि कई जिलों में एक चौथाई खरीदी हो चुकी है। प्रतिदिन खरीदी का आंकड़ा 3 लाख एमटी तक पहुंच रहा है। उल्‍लेखनीय यह है कि उपाजिर्त गेहूं में से 78 प्रतिशत का परिवहन भी हो चुका है।
29 से चना, मसूर की खरीदी
मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान एसएमएस मिलने पर ही अपनी फसल बेचने आएं। संचालक कृषि ने बताया कि 29 अप्रेल से प्रदेश में चना मसूर की खरीदी तथा 30 अप्रैल से सरसों की समर्थन मूल्‍य पर खरीदी प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए किसानों को एस.एम.एस भिजवा दिए गए हैं।