Type Here to Get Search Results !

अब तक 75 हजार मौतें: यूएन ने अफसरों से गैरजरूरी खर्च और नियुक्तियां रोकने को कहा; इटली में अब तक 94 डॉक्टर और 26 नर्स ने दम तोड़ा


वॉशिंगटन।. दुनियाभर में कोरोनावायरस से 13 लाख 52 हजार 173 लोग संक्रमित हैं। 75 हजार 294 की मौत हो चुकी है। दो लाख 87 हजार 679 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इटली (16,523) और स्पेन (13,341) के बाद अमेरिका में भी मरने वालों की संख्या दस हजार के पार हो गई है। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पांच राज्यों में आपातकाल लगा दिया। इटली में 94 डॉक्टर और 26 नर्स दम तोड़ चुके हैं। यूएन ने अफसरों से गैरजरूरी खर्च कम करने को कहा है। रूस में राष्ट्रपति पुतिन एक अहम मीटिंग कर रहे हैं। यूक्रेन में कोरोना का डर ऐसा कि एडवांस में कब्र तैयार की जा रही हैं। 

यूएन : गैरजरूरी खर्च रोकने की पहल
यूएन ने अपने अफसरों से गैरजरूरी खर्च टालने को कहा है। इसने अफसरों से कोविड-19 से उपजे हालात में खर्च प्राथमिकता के आधार पर तय किए जाएं। नई नियुक्तियों पर भी रोक लगाने को कहा गया है ताकि वर्तमान कर्मचारियों का वेतन और बिलों का भुगतान समय पर किया जा सके। महासचिव एंटोनियो गुटरेस के प्रवक्ता ने मंगलवार शाम यह जानकारी दी। 
Tags