Type Here to Get Search Results !

91 वर्ष की एक महिला ने अपनी पेंशन के बचे 5 लाख रुपए COVID 19 से लडऩे के लिए कलेक्टर को दिए


रतलाम। देश में COVID 19 से लडऩे के लिए लॉकडाउन-2, 3 मई तक लगाया है। रतलाम की 91 वर्ष की एक महिला ने अपनी पेंशन के बचे हुए 5 लाख रुपए कलेक्टर को पूरे इसलिए दे दिए, जिससे कोरोन वायरस से लड़ा जा सके। ये रुपए घर की मरम्मत के बजाए देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देश की सेवा के लिए कहा है, इसलिए यह जरूरी है।
शहर के बैंक कॉलोनी में रहने वाली 91 वर्ष की वृद्ध पुष्पलता शर्मा के पति का निधन 20 वर्ष पूर्व हुआ था। तब से वे रेलवे से पेंशन ले रही है। पति रामनारायण शर्मा की मौत के बाद से घर में वे अकेली ही है। पड़ोसी महेंद्र पटवा के पास वे गई व कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण काफी बढ़ रहा है। इसलिए यह जरूरी है कि सरकार की मदद की जाए। इसलिए वे मोदी को अपनी पेंशन से बचाए हुए 5 लाख रुपए देना चाहती है।
पड़ोसी महेंद्र व उर्मिला पटवा ने बताया कि उन्होंने कहा कि आपके घर की छत टपकती है, पहले वो सुधार करना जरूरी है, इसपर पुष्पलता शर्मा ने कहा कि कितने दिन जीवन शेष है। देश के काम आए यह अधिक जरूरी है। अब पानी टपकता है तो टपकता रहे। इसके बाद पड़ोसी की सलाह पर मेडिकल किट खरीदने के लिए कलेक्टर कार्यालय गई व वहां पर जिला प्रशासन को 5 लाख रुपए दे दिए। महिला के पति की मृत्यु बीस वर्ष पूर्व हुई थी, तब से वे अकेली ही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.