भोपाल। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्रों के साथ ही संपूर्ण शहर के गली-मोहल्लों, झुग्गी बस्तियों, कालोनियों, परिसरों, अस्पतालों, कार्यालयों, बैंक, एटीएम एवं आपातकालीन सेवा में लगे वाहनों का व्यापक स्तर पर एक आर.एम.सी. मिलर, 11 मिस्ट ब्लोअर व रक्षक स्प्रे मशीनों, 15 स्प्रीलिंकर्स युक्त सीवेज क्लीनिंग मशीनों, जोन स्तर पर उपलब्ध कराये गये 19 वाहनों, 14 पम्प चलित एवं 60 हस्त चलित स्पे मशीनों के माध्यम से किया जा रहा है साथ ही जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किये जा रहे कोरोइटाइन सेंटरों व काल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर भी तत्काल सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
नगर निगम प्रशासक एवं संभागायुक्त श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव के निर्देशों एवं निगम आयुक्त श्री विजय दत्ता द्वारा सेनेटाइजेशन कार्य को और अधिक व्यापक एवं सुव्यवस्थित ढंग से शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विशेष रूप से कंटेनमेन्ट क्षेत्र में सेनेटाइजेशन सुनिश्चित कराने संबंधी आदेशों के परिपालन में रविवार को प्रगति नगर, सुन्दर नगर, सम्राट कालोनी, दशमेश नगर, ग्रीन पार्क कालोनी, अशोका गार्डन, सराय सिकन्दरी, दुर्गा नगर, चांदबढ़, सेमरा, राजेन्द्र नगर, बापू कालोनी, नवीन नगर, ऐशबाग हाउसिंग बोर्ड कालोनी, जनता क्वाटर्स, इंदिरा कालोनी, जगन्नाथ कालोनी, बाग फरहत आफजा, बाग दिलकुशा, पंजाबी बाग, विकास नगर, अंबेडकर नगर, सुदामा नगर, रचना नगर, गौतम नगर, फायर स्टेशन छोला, नवजीवन कालोनी, हाउसिंग पार्क कालोनी, राजीव कालोनी, कपिला नगर, शिव नगर, ई-7 अरेरा कालोनी, चार इमली, रिषी नगर, चूना भट्टी, अमलतास परिसर, किलकारी कुंज कोलार रोड, 74 बंगला, 5नंबर बस स्टाप, शिवाजी नगर, हर्षवर्धन नगर, न्यू मार्केट, बाग सेवनिया, विद्यानगर सहित अन्य क्षेत्रों व अरेरा हिल्स स्थित बीएसएनएल एवं एलआईसी कार्यालयों, विट्टन मार्केट स्थित बैंक आफ बड़ौदा, टी.टी.नगर थाना, बजरिया थाना, अशोकागार्डन थाना सहित आसपास के क्षेत्रों व अनेक कार्यालयों/बैंक एटीएम/पेट्रोल टैंक, चिकित्सालयों में भी एंटीवायरस रसायनों का छिड़काव किया एवं आपातकालीन सेवाओं में संलग्न एम्बूलेंस, पुलिस, नगर निगम व अन्य विभागों के वाहनों आदि को भी सेनेटाइज किया और नागरिकों को सोशल डिस्टेसिंग सहित संक्रमण को रोकने के उपाय करने हेतु समझाइश भी दी।
