Type Here to Get Search Results !

जिनके पास राशन कार्ड नही है उन्हें भी मिले राशन- पीसी शर्मा


भोपाल। पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि टोटल लॉक डाउन के चलते गरीब, मजदूर, असहाय व्यक्तियों तक राशन नही पहुंच पा रहा है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गरीबों तक राशन पहुंचाने में विफल हो रही है उन्होने कहा कि राशन की दुकानों पर राशन पहुंचा लेकिन लोगों को अभी तक नही मिल पाया उन्होने कहा कि सरकार को सोशल डिस्टेंस का पालन कराकर उसे बटवाना चाहिए साथ ही जिनके पास राशन नही है उन्हें भी राशन मिलना चाहिए उन्होने कहा कि हमने भी क्षेत्र के अतिगरीबों की सूची प्रशासन को मुहैया कराई है उन्हें भी राशन दिया जाये इसके साथ ही सरकार को हर वार्ड में एक दो दुकानदारों को भी चिन्हित कर राशन की व्यवस्था करवाना चाहिए ताकि लोगों को अतिआवश्यक सामग्री घर के पास ही मिल जाये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी हो।
उन्होंने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी, नर्स, डॉक्टर करोना के समय अपनी सेवाए दे रहे है उनकी सैलरी हरियाणा सरकार की तर्ज पर इस  ड्यूरेशन में दोगुनी कर दी जाये। शर्मा ने लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए लॉक डाउन को आगे बढाये जाने की बात भी कही । साथ ही उन्होने किसानों की फसलों को खेतो पर तुलाई कर खरीदने की मांग की है।