Type Here to Get Search Results !

कालूराम और सालार - एक दूसरे की ढाल


भोपाल। भोपाल शहर में कोरोना संकटकालीन समय में  नगर निगम पूरे शहर को सैनिटाइज करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्यरत है। इस युद्ध काल में नगर निगम की सेना के दो वीर योद्धा हैं सालार अली और कालूराम मोहे । इन दोनों योद्धाओं को शहर के कोरोना संक्रमण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट क्षेत्र को सेनिटाइज करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे वे अपनी जान पर खेलकर पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निभा  रहे है।
कमला पार्क निवासी सालार पिता इसरार अली अपने माता-पिता और छोटे भाई फराज अली के साथ रहते हैं और पिछले 11 वर्षों से नगर निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। वह सुबह 8:30 बजे घर से निकल जाते हैं और  अब उनका रात को 11 बजे तक ही घर वापस आना होता है। परिवार में सभी उन्हें पूरा सहयोग करते है लेकिन साथ ही साथ चिंतित भी रहते है कि कहीं कंटेनमेंट क्षेत्र से संक्रमण उन्हें ना लग जाए। सालार ने अपने
परिवार से कहा कि यही वो वक़्त है जब  हमें देश के लिए प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होती है । जिस तरह सब घर में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है उसी तरह मैं भी अपना काम पूरी ईमानदारी से करकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहता हूं।   
इसी तरह छगनलाल मोहे उम्र 40 वर्ष पिछले 16 साल से नगर निगम की गाड़ी में हेल्पर है और सालार के साथ पिछले 5 सालो से काम कर रहे है। ये बताते है की जब उन्हें  कंटेनमेंट क्षेत्र को सेनिटाइज करने की जिम्मेदारी मिली तो यह सोचकर की पत्नी और बच्चे ना घबरा जाए  कुछ दिन तक तो अपनी पत्नी और बच्चों को बताया ही नहीं। लेकिन बच्चों ने पूछ ही लिया -" पापा आप अब हर रोज घर में आने से पहले बाहर ही नहाते क्यों हो? खुद को सेनिताइज क्यों करते हो?" तब उन्होंने घर में समझाया की उन्हें भोपाल को वायरस मुक्त करने की जिम्मेदारी मिली है और इसे निभाना उनका फर्ज है। अपने इस कार्य को पूरी ईमानदारी से निभाना ही सच्ची देशभक्ति है।
ये दोनों सप्रेम और सदभाव से एक दूसरे के साथ पिछले 4 सालो से काम कर रहे है। इस संकटकालीन समय में एक दूसरे का पूरा ख्याल रखते है और सावधानी बरतते है। ये दोनों नगर निगम की तरफ सेभोपालवासियों को सन्देश देते है कि "आप सभी घर में रहे और हम आप लोगो को सुरक्षित रखने के लिए सदैव आपके घर के बाहर तैनात है।" इन्होंने  संकल्प लिया है कि जब तक भोपाल को पूरी तरह  कोरोना वायरस मुक्त नहीं कर देंगे चैन से नहीं सोएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.