Type Here to Get Search Results !

कोरोना काल में सुपर-डुपर हिट हो रही है फेसबुक ब्वॉय की ‘ऑनलाइन अड़ी’ !


भोपाल। लॉकडाउन की बंदिशों को ही उन्होंने हथियार बना लिया है। सुबह-शाम चाय की चुस्कियों के साथ सोशल मीडिया पर ऑनलाइन अड़ी लगाते हैं
लॉकडाउन की बंदिशों को ही उन्होंने हथियार बना लिया है। सुबह-शाम चाय की चुस्कियों के साथ सोशल मीडिया पर ऑनलाइन अड़ी लगाते हैं। हजारों चाहने वालों के साथ चकल्लस करते हैं। कभी कोरोना तो कभी लॉकडाउन के साइड इफेक्ट को लेकर लोगों को अपने अंदाज में जागरूक करते हैं। कुछ ऐसे ही हैं अपने अरविंद गुरु। कोरोना काल में अरविंद गुरु की ऑनलाइन अड़ी सुपर-डुपर हिट साबित हो रही है।
डिजिटल चाय की बढ़ी डिमांड-
बनारस में सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर अरविंद मिश्रा कोई नया चेहरा नहीं हैं। संबंध बनाना और संबंधों को निभाना, कोई अरविंद गुरु से सीख सकता है। ऐसे वक्त में जब लोगों के पास अपनों के लिए वक्त नहीं है तो अरविंद गुरु दूसरों की खुशियों को गले लगाने से जरा भी गुरेज नहीं करते। मित्रों और परिचितों का जन्मदिन मनाने का उनका अंदाज, अब उनकी पहचान बन गया है। यही कारण है कि लोग उन्हें बर्थ डे सेलिब्रेशन गुरु के नाम से भी पुकारते हैं। खैर, इन सबके बीच अरविंद मिश्रा की डिजिटल चाय की सोशल मीडिया पर खूब धूम है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि उन्होंने चाय की ऑनलाइन शॉप खोल ली है तो आप गलत हैं। दरअसल लॉकडाउन के चलते अपने मित्रों और परिचितों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए अरविंद गुरु डिजिटल चाय का सहारा ले रहे हैं।
डिजिटल चाय में क्या है खास ? 
अरविंद गुरु फेसबुक के माध्यम से लोगों से सुबह शाम जुड़ते हैं। लॉकडाउन के इस पीरियड में वो लोगों को चाय बनाने की विधि बताते हैं। और साथ ही ये बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान वो क्या-क्या कर सकते हैं। कोरोना से जुड़ी नई-नई जानकारियां देते हैं। बीच-बीच में बनारसी अंदाज में लोगों के साथ मस्ती भी करते हैं। फेसबुक लाइव के दौरान सैकड़ों लोग उनके साथ कनेक्ट रहते हैं। बनारस में अड़ी लगाने की परंपरा रही है। लोग चाय की दुकानों पर घंटों चकल्लस करते हैं। अब जबकि लॉकडाउन ने अड़ी पर अड़ंगा लगा दिया है तो अरविंद गुरु नई तरकीब निकाल दी।