Type Here to Get Search Results !

बिपाशा बसु ने वीडियो शेयर कर बताया क्या है संतुलन, बोलीं- यह जीवन के लिए सबसे जरूरी है

मुंबई। लॉकडाउन टाइम में जहां सेलेब्स अलग-अलग ढंग से अपने फैन्स और फॉलोअर्स को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं। वहीं बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे किसी बुक का एक पीस पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जीवन और संतुलन की परिभाष बता रही हैं।

वीडियो में बिपाशा कह रही हैं- संतुलन हमारे कोर में है। वह नेतृत्व करता है।यह हमें तब रास्ता दिखाता है जब हम अपने दिल की सुनते हैं। संतुलन जीवन के लिए सबसे जरूरी है। इसे जरूर सुनें। इसे दिल में रखें और अपने रास्ते चलें। रिमाइंडर जो जीवन हमें देता है उसे देखते रहें। वे हमारे आस-पास ही हैं।