Type Here to Get Search Results !

कोई टाइटल नहीं


वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक दो लाख सात हजार 933 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 लाख 14 हजार 298 संक्रमित हैं, जबकि आठ लाख 88 हजार 544 ठीक हो चुके हैं। ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने प्रतिबंधों में ढील दी तो इस साल के बाद यहां एक लाख से ज्यादा जान जाने का खतरा बढ़ जाएगा। सरकार को महामारी से निपटने में सलाह दे रहे संक्रामक रोग विशेषज्ञ नील फर्ग्यूसन ने ये जानकारी दी। एक वेबसाइट से साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि केयर होम्स में मरने का खतरा ज्यादा है। अलग-अलग घर के लोगों के बीच संपर्क में 80 से 90 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऐसा माना जा रहा है कि ट्रांसमिशन दरों में कमी आई है।
अमेरिका: कई राज्यों से पाबंदियां खत्म होंगी
अमेरिका में 24 घंटे में 1331 लोगों ने दम तोड़ा है। पिछले दिन के मुकाबले रविवार को कम मौतें हुईं। एक दिन पहले यहां 2494 जान गई थी। यहां अब तक 55 हजार 413 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 87 हजार 160 संक्रमित हैं। अमेरिका में कई राज्यों जैसे मिनिसोटा, कोलोराडो, मिसिसिपी, मोंटाना और टेनेसी से पाबंदियां खत्म होंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को न्यूयॉर्क पुलिस के दो अफसरों की मौत हो गई। अब तक न्यूयॉर्क के कुल 37 पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। न्यूयॉर्क में रविवार को अप्रैल में पहली बार 400 से कम मौतें हुईं। राज्य में अब तक 22 हजार 275 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो लाख 93 हजार 991 संक्रमित हैं।
Tags