भोपाल। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहर के सभी थानो की पुलिस टीम द्वारा आम लोगो को अलाउंसमेन्ट कर सुझाव व हिदायत देकर जागरूक किया जा रहा है, कि लोग अपने घरों में रहें ओर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इसके साथ ही पुलिस लोगो से साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखने ओर साबुन व हैंडवॉश से नियमित रूप से हाथ-मुंह धोते रहने की अपील भी कर रही है। वही परिवार के बच्चें व बुजुर्गों को घर से बिल्कुल भी नही निकलने देंने एवं उनका विशेष ध्यान रखने कि भी समझाईश दे रही है। अधिकारियो की भी अपील है कि आमजन की कोरोना से लड़ने में जनभागीदारी अतिमहत्वपूर्ण है, ओर सभी कोरोना की रोकथाम में लॉक डाउन के नियमों का पालन कर पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। इसके साथ ही पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आवागमन करने वाले वाहनों/लोगों को रोककर पूछताछ की जा रही है, एवं बहुत ही जरूरी हो तब ही बाहर निकलने हेतु सुझाव दिए जा रहे है।
शहरभर मे पुलिस एनांउस कर आम लोगो को दे रही लॉकडाउन पालन की हिदायत
अप्रैल 11, 2020
Tags