Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पद्मश्री डॉ. वाकणकर को 101वें जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि

भोपाल।  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने विश्व विख्यात पुरातत्वेत्ता पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर को 101वें जन्म दिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  वाकणकर ने भीम बेटका की गुफाओं और शैल चित्रों की खोज की। इस अप्रतिम उपलब्धि ने डॉ.  वाकणकर को अमर बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महान और विराट व्यक्तित्व का राष्ट्र कृतज्ञ है।