Type Here to Get Search Results !

श्रमिको को लेजारहा मैजिक पलटा 34 लोग घायल दो गंभीर

                                                 
                                             घायलों को पानी पिलवाते हुए तहसीलदार

बेगमगंज। गरीबों पर दुखों का पहाड़ हर तरह से टूट रहा है कोरोना के कारण भूखे से परेशान लोग पैदल अपने घरों के लिए निकले लेकिन रास्ते में कुदरत का सितम ये टूटा कि 20 किमी चलने के बाद उनका मैजिक आटो पलट गया और मय चालक के 34 लोग  घायल हो गए जिन्हें विभिन्न साधनों से सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर दो लोगो को फेक्चर होने पर भर्ती किया गया है शेष 32 को कन्या छात्रावास के आइसोलेशन केन्द्र पर रखा गया है।

सूरत, ओरंगाबाद, मुम्बई रोजगार की तलाश मंे गए लोगो को कोरोना संक्रमण के चलते बेरोजगार होना पड़ा लाॅक डाउन की सख्ती उनकी भूख के आगे कुछ न रही किसी तरह का अपने घर वापिसी का इंतेजाम नहीं होने पर पैदल अपने घरों को निकल पड़े 13 दिन का लम्बा सफर तय करने के बाद जब  सुबह वह जिले के गैरतगंज तहसील के बूढ़ागंज पहुंचे तो किसी के मशवरे से वह तहसीलदार गैरतगंज अंबर पंथी के पास पहुंचे और अपनी पीड़ा बताई। जिस पर दयालु तहसीलदार ने एक रईस नामक व्यक्ति को बुलाया जिसके मैजिम में 20 लीटर डीजल पर उक्त करीब 20 मजदूरों को राहतगढ़ तक छोड़ने के लिए भेज दिया। मैजिक में तत्काल 15 मजदूर अपने अपने कपड़ों के बैग के साथ सवार हो गए ओर बूढ़ागंज पर शेष मजदूर तो करीब 18 उसमें और सवार हो गए। भला मैजिक में इतने आदमी कैसे बनते वहां से वह मैजिक उक्त 33 मजदूरों को लेकर चला और बेगमगंज नगर आने से पहले माला फ्यूल के पास आकर पलट गया जिसमें सभी मजदूर घायल हो गए जिनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटे आई। सूचना पर तहसीलदार निकिता तिवारी, टीआई घनश्याम शर्मा दल बल के साथ पहुंच गए और पुलिस वाहन एम्बूलेंस व एक टैªक्टर ट्राली से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचार्या  घायलों में से दो राजकुमार पुत्र राजेश पाल 32 वर्ष इलाहाबाद के दोनेा हाथो में फेक्चर व  वसीत शाहनी पुत्र जहलावी शाहनी 40 वर्ष महाराजगंज यूपी के कालर बोन में फेक्चर होने पर दोनो को भर्ती कर लिया गया है शेष 31 मजदूरों को कन्या छात्रावास ंमे बनाए गए आइशोलेशन केन्द्र मंे ठहराया गया है। घटना की खबर लगते ही पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पार्षद मुन्ना अली दाना ने पानी की केन मंगवाकर पानी पिलवाना शुरू किया तो प्रवीण जैन पिन्टू ने सभ्ी को मास्क वितरित कर बिस्किट वितरित किए। वहीं प्रशासन ने तत्काल सभी को चाय व भोजन की व्यवस्था कराई।

तकलीफ की वजह से राजकुमार का कहना था कि मैने बहुत हिम्मत करके यहां तक का सफर पूरा किया है लेकिन अब फेक्चर में दर्द इतना अधिक हो रहा है कि लगता है मर जाऊंगा इस पर तहसीलदार निकिता तिवारी ने उसे ढांढस बंधाया कि घबराओं नहीं तुम सबको घर तक भेजने की व्यवस्था व इलाज कराया जाएगा।

ये हुए घायलः- उमाकांत दुबे पुत्र रामलाल दुबे मुम्बई से जबलपुर, दानी सिंह पुत्र भील सिंह गौड़, संदीप सिंह पुत्र अरूण गौड़,सुनील सिंह गौड पुत्र खुशाल सिंह, अनिल सिंह पुत्र जागेश्वर गौड़ सभी़ सूरत से उमरिया, मुकेश पुत्र संजय मुम्बई से मिर्जापुर, राजेश निशाद पुत्र हनमंत निशाद औरंगाबाद से गोरखपुर, राजेश मिश्रा पुत्र हनुमत मिश्रा राजकोट से सीधी, रवि चन्द्र पुत्र जगन्नाथ कोल अहमदनगर से इलाहाबाद, रंजीत पुत्र विजय लोधी मुम्बई से जबलपुर, राधेश्याम पुत्र शिवनाथ प्रजापति सूरत से इलाहाबाद, संतलाल पुत्र अमरनाथ पाल सूरत से इलाहाबाद, मोनू कुमार पुत्र वीरवल निशाद औरगंाबाद से गोरखपुर, योगेन्द्र पुत्र विश्वनाथ प्रजापति सूरत से रीवा, गोविंद पुत्र सोमनाथ कोल अहमदाबाद से मिर्जापुर, श्रीप्रताप पुत्र  विजय बहादुर कोल अहमदाबाद से इलाहाबाद, रामस्वरूप पुत्र सुकुर प्रजापति सूरत से इलाहाबाद, रमनकुमार पुत्र राजाराम राज वैद्य,  पप्पू पुत्र रामकेष निशाद, हरीषंचन्द्र पुत्र कैलाश निशाद आंेरंगाबाद से गोरखपुर, अच्छेलाल पुत्र वीरवल राव, निसार अहमद पुत्र इंसाफ अली मनेहार, कन्हैया निशाद पुत्र हीरालाल, वजीर अहमद पुत्र हसनैन हुसैन, गोविंद पुत्र रामअवध सिंह निशाद, तूफानी सिंह पुत्र रामअवध  निशाद, समसागर यादव पुत्र रामवहाल सभी औरंगाबाद से गोरखपुर, कमलेश पुत्र राजेन्द्र गौड़ मुम्बई से आजमगढ़, वृजेश मिश्रा पुत्र मकसूदनराम मिश्रा मुम्बई से सीधी, अमन पुत्र रामकमार गौड़  मुम्बई से आजमगढ़, जमील अहमद पुत्र हसनैन औरंगाबाद से गोपालपुर उप्र शामिल है।

इस संबध मंे तहसीलदार निकिता तिवारी का कहना है कि  सभी घायलों को आइशोलेसन केन्द्र मंे रखा गया है उनके उपचार व दवाआंे की व्यवस्था कराई गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है घायलों को उनके घर भेजने के लिए व्यवस्था की जाएगी।