Type Here to Get Search Results !

भोपाल 8 अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों का अलग से इलाज होगा, कोरोना टेस्ट भी करेंगे


भोपाल। राजधानी के 8 अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की जांचकर उनका इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के सुआब टेस्ट का सैंपल भी लिया जाएगा। कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों के लिए 8 अस्पतालों और उनके अधीनस्थ अस्पतालों में जांच शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं। इन सभी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की जांच और इलाज किया जाएगा। इसके लिए अलग से ओपीडी शुरू की जाएगी। इन अस्पतालों में डॉक्टरों से सलाह ले सकते हैं, यहां पर मरीज अपना हेल्थ चेकअप करा सकेंगे। जरूरत होने पर उनका सुआब टेस्ट सैंपल भी लिया जाएगा। इन सभी अस्पतालों में  ‘ईएलआई’ के पीड़ितों की जांच, उपचार एवं सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की गई है।
इन अस्पतालों में किया जाएगा इलाज 
सीएमएचओ द्वारा जारी आदेश में गांधी मेडिकल कॉलेज, हमीदिया अस्पताल, गैस राहत कस्तूरबा अस्पताल, रेलवे अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, जिला अस्पताल और सिविल अस्पताल बैरागढ़ को उनके अधीनस्थ चिकित्सालयों में सर्दी, खांसी और बुखार के पीड़ितों की जांच उपचार एवं सैंपल कलेक्शन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।