Type Here to Get Search Results !

पौधों को पानी देते नजर आए धर्मेंद्र, कहा ऐसा करने से अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है


मुंबई। एक्टर धर्मेंद्र 84 साल के हो चुके हैं और इन दिनों मुंबई के करीब स्थित अपने फार्म हाउस में लॉकडाउन का वक्त गुजार रहे हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वे वहां बगीचे के पौधों को पानी देते नजर आए। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से भी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है और वे रोजाना आधा घंटा ऐसा करते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी को प्यार। खुश रहिए, स्वस्थ रहिए और कोरोना से तेजी से छुटकारा पाने के लिए सामाजिक दूरी का अच्छे से पालन कीजिए।