Type Here to Get Search Results !

लाॅकडाउन में दुकान बंद रहने के बाद भी थमा दिए अधिक राशि के बिल, घरेलू बिल भी आए अधिक राशि के जली के बढ़े बिलों को लेकर शिकायतों का दौर जारी

बेगमगंज। कोरोना महामारी से एक ओर आमजन काफी परेशानियों से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लोगों को मनगढ़ंत मनमाने बिजली के बिल थमा दिए है। विगत माहों में जिन गरीब परिवारों का सौ या दो सौ रूपएं का बिजली का बिल आता था,अब उन गरीबों को हजारों रूपएं में बिल थमाएं जा रहे
है। लोग बिजली का बिल देख मन ही मन आंसू वहां रहा है,क्यों कुछ गरीब परिवारों को दो वक्त की रोटी के लाले पढ़े है,वही बिजली के बिलों में की गई बेतहाशा वृद्धि से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि पिछली सरकार में उन्हें मात्र सौ रूपएं बिजली का बिल भरना पढ़ता था, लेकिन अब नयी सरकार ने तो हजारों रूपएं के बिल थमा दिए है। बंद दुकान का 45 सौ रूपएं बिजली का बिल:- कोरोना महामारी लाकडाउन को लेकर संपूर्ण बाजार, दुकानें बंद होने के बाद भी दुकानदारों को हजारों रूपएं के बिजली के बिल थमा दिए है। जबकि सोचने वाली बात यह होगी कि जब दुकानदार द्वारा बिजली का उपयोग ही नही किया गया फिर इतने भारी भरकम बिल कैसे थमा दिए है। नगर के बस स्टेण्ड के पास संचालित राकेश एलमुनियम वर्क गंर्धव विश्वकर्मा की दुकान विगत पचास दिनों से बंद है,इसके बाद विभाग द्वारा 45 सौ रूपए का बिल थमा दिया। वहीं यादव फोटो स्टिडियों विगत दो माह से बंद है,लेकिन बिजली का बिल 14 सौ रूपएं का दिया गया है।

पहले सौ दो सौ अब 27 सौः- ं नगर के सागर-भोपाल मार्ग दशहरा मैदान निवासी द्वारिका प्रसाद शास्त्री, अनिल शास्त्री का कहना है कि विगत माहों में हर माह सौ या दो सौ रूपएं का बिजली का बिल आता था,लेकिन इस माह 27 सौ रूपएं का घरेलू बिजली का बिल थमा दिया है। अब ऐसी स्थिति में इतना भारी भरकम बिल कैसे जमा करे। पांच गुना बढ़ा दिये बिल:-नगर के ज्यादातर उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ माह पहले तक बिजली के बिलों में काफी हद तक कमी आई थी,यहां तक कि सामान्य तौर पर सौ या दो सौ रूपएं का ही बिजली का बिल आता था,लेकिन इस माह आए इतने भारी भरकम बिल कैसे जमा कर पायेंगे।
इनका कहना है
जिन बंद दुकानदारों का बिजली का बिल ज्यादा आया है,वह कार्यालय आकर दि
खवा सकते है। बांकी अन्य लोगों के बिल दिखवा रहे है।
                                                                                      (अभय गोपे एई,बिजली कंपनी )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.