Type Here to Get Search Results !

सुरेश रैना को टीम में खेलते देखना चाहता हूं; रोहित


नई दिल्ली।  भारतीय खिलाडी रोहित शर्मा ने सुरेश रैना से कहा की आपको भारतीय टीम में होना चाहिए। रोहित ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कहा कि वे रैना को फिर से टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं। रोहित ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर से वापसी करेंगे। उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है। भारत के लिए 226 वनडे और 78 टी-20 के अलावा 18 टेस्ट खेल चुके रैना ने पिछला मैच जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, धोनी ने पिछला मैच वनडे वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइल खेला था। माही ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 खेले हैं। ‘‘मैं हमेशा यही कहता हूं कि आप (रैना) टीम के लिए उपयोगी है। आपको टीम में होना चाहिए। आप अनुभवी और तकनीकी रूप से काफी मजबूत हैं। हालांकि इतने लंबे समय से टीम से दूर रहने के बाद वापसी करना आसान नहीं है, लेकिन मुझे विश्वास है कि आप टीम में वापसी करेंगे। आपके अंदर फिल्डिंग और बॉलिंग करने की भी क्षमता है। मुझे उम्मीद है कि आपको लंबे समय बाद फिर से खेलते हुए देख पाउंगा।’’
Tags