भोपाल। राज्य शासन ने लॉकडाउन अवधि के दौरान अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में बरती गई लापरवाही के फलस्वरूप जिला रतलाम के सहायक आबकारी आयुक्त जगदीश राठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में राठी का मुख्यालय उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, उज्जैन रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।
जिला रतलाम के सहायक आबकारी आयुक्त निलंबित
मई 06, 2020
Tags