Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा श्री एल.के. जोशी के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर्ड आई.ए.एस. अधिकारी श्री ललित कुमार जोशी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। श्री चौहान ने शोक संदेश में कहा कि श्री जोशी ने प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण सेवाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।