Type Here to Get Search Results !

लॉक डाउन पर खाद्य मंत्री राजपूत ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग से कलेक्टरों से की समीक्षा


भोपाल।  प्रदेश में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण, एवं सहकारिता मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने ग्वालियर, मुरैना,नीमच एवं मंदसौर जिले के कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चर्चा की। कान्फ्रेंस में कलेक्टर्स के साथ संबंधित जिलों के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 मई तक सभी मुख्यमंत्रियों से उनके प्रदेश में लॉकडाउन की स्थिति पर उनका अभिमत माँगा है। मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार  राजपूत विभिन्न जिलों के विधायक एवं जनप्रतिनिधियों से जिले की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर नीमच ने बताया कि जिले में 38 कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र कोरोना से सुरक्षित हैं। नगरीय क्षेत्रों में बाजार आवश्यतानुसार एक दिन के अंतराल से दो चरणों में खोले जा सकते हैं। कलेक्टर मुरैना ने कहा कि जिले में 25 केस वर्तमान में पॉजिटिव हैं। वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। शहर सामान्य स्थिति की ओर है यहां धीरे-धीरे आवश्यकतानुसार दुकानें खोली गई हैं। कलेक्टर ने कहा जिले में 5 कन्टेन्मेंट वाले क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन क्रमश: खोला जाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.